फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, आत्महत्या की आशंका

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बंधन मैरेज हॉल के पीछे शनिवार को एक नवविवाहिता का फंदे पर लटका शव मिला। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कमरे में एक छोटी बच्ची और तीन महीने की बेटी थीं। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने देखा कि महिला फंदे पर लटकी है। महिला की पहचान चंदन कुमार चन्द्रवंशी की पत्नी रिचा देवी के रूप में हुई है। चंदन और रिचा की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। घटना के समय पति गढ़वा जिले के रंका में ड्यूटी पर थे, जबकि ससुराल के अन्य सदस्य बड़ी गोतनी के इलाज के लिए रांची गए हुए थे। मृतका का मायका पांकी के करार में है। मृतका की मां और मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के डेढ़ साल के भीतर पारिवारिक विवाद के कारण दो-तीन बार पंचायती भी हुई थी, लेकिन रिश्तों में सुधार नहीं हो पाया।

पूरे मामले की हो रही है जांच

सदर थाना के अवर निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता और टीओपी टू के प्रभारी राकेश कुमार मौजूद थे। प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रिचा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। शव जिस कमरे में लटका मिला है फिलहात उसे बंद करके रखा गया है।पूरे मामले में जांच की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!