फरार अभियुक्त के घर मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
PALAMU : मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के निर्देश पर शहर थाना के एएसआई समय राम ने पाटन थाना क्षेत्र के आरेदाना गांव निवासी दिनेश दुबे के पुत्र अभियुक्त ऋषिकेश दुबे के घर ढोल नगाड़े के साथ पहुंचकर इश्तेहार चिपकाने का काम किया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और शहर थाना के एएसआई समय राम ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर थाना कांड संख्या 71/2025 के अभियुक्त ऋषिकेश दुबे जो की पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम आरेदाना का रहने वाला है।
दिनांक 7 फरवरी 2025 को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया था।उन्होंने बताया की न्यायालय के निर्देश पर ऋषिकेश दुबे के घर इस्तेहार चिपकाया गया है। इस्तेहार चिपकाने के समय अभियुक्त के अन्य सदस्य व स्थानीय ग्रामीण गवाह के रूप में मौजूद थे।इस्तेहार चिपकाये जाने के बाद भी अगर आरोपी पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध एक माह बाद कुर्की जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




