फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए डेम्बेले और बोनमत

Digital Desk – United Palamu

Doha : पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) और फ्रांस के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले को फीफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है, जबकि स्पेन और बार्सिलोना की मिडफील्डर आइताना बोनमती ने लगातार तीसरे साल फीफा विमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम किया।28 वर्षीय डेम्बेले पीएसजी की ऐतिहासिक पहली चैंपियंस लीग जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में पीएसजी ने इंटर मिलान को 5-0 से हराया। डेम्बेले ने पिछले सीजन सभी प्रतियोगिताओं में कुल 35 गोल किए, जिनमें से 21 गोल लीग-1 में थे, और वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी बने।वहीं, आइताना बोनमती ने चैंपियंस लीग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी जीता। इसके अलावा उन्होंने लगातार तीसरी बार विमेंस बैलन डी’ओर पुरस्कार भी हासिल किया। बोनमती की अगुवाई में बार्सिलोना ने घरेलू स्तर पर ट्रेबल जीता, जबकि स्पेन के साथ उन्होंने चैंपियंस लीग फाइनल और यूरो 2025 फाइनल तक का सफर तय किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!