
बच्चा चोरी अफवाहों पर संदिग्ध से न करें मारपीट,पुलिस को सूचित करें – थाना प्रभारी
लातेहार:महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने आमजनों से अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहें निराधार हैं और इससे लोगों में अनावश्यक भय और तनाव फैलता है।अगर किसी को ऐसी कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अफवाहों पर विश्वास न करें। कोई भी संदीग्ध व्यक्ति या संदीग्ध गतिविधि नजर आए तो अनावश्यक मारपीट ना करें,ब्लकी पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को सहयोग करें। मुख्य रूप से आवासीय विद्यालय, हॉस्टल इंचार्ज एवं अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का ध्यान रखें। और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी अफवाहों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है, और लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।





