बच्चा चोरी की अफवाह पर लात-जूतों से 3 महिलाओं की पिटाई

Dhanbad : धनबाद में लगातार पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चा चोरी की अफवाह पर जनता को सतर्कता बरतने की अपील के बाद भी लोगों की भीड़ मानने को तैयार नहीं हैं, एक बार फिर भीड़ ने बच्चा चोरी की आशंका पर बर्बरता दिखाते हुए बुधवार को ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निछानी पुल के पास तीन महिलाओं को बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस की गाड़ी पर भी चप्पल और जूते से हमला किया गया।घटना ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निछानी पुल की है, जहां अचानक बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और तीन महिलाओं को पकड़कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। भीड़ ने लात-घूंसों और जूतों से महिलाओं की पिटाई की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन पर भी चप्पल और जूते फेंके। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई।

इस मामले में बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने का कहना है कि बच्चा चोरी की सूचना की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून हाथ में न लें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!