बर्थडे पार्टी के दौरान पलटा डीजे वाहन, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के खेन्द्रा पंचायत स्थित पिंडराही गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे गाड़ी पलट जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पिंडराही गांव निवासी राजकुमार सिंह के बेटे विकास का जन्मदिन मनाया जा रहा था। केक काटने के बाद लोग डीजे पर नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान डीजे चालक गाड़ी को बैक कर रहा था, तभी अचानक वाहन पलट गया। इस हादसे में बाबूलाल सिंह, पवन सिंह, ददन सिंह तथा डीजे मालिक राम जन्म सिंह का 10 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!