बस स्टैंड गोलीकांड : मृतक गुड्डू खलीफा छहमुहान पर बैग बेचता था और सिलाई करता था, पुलिस जांच में जुटी
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में गुरुवार की रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में कुंड मोहल्ला निवासी मो. कलाम के पुत्र मो. समीर उर्फ गुड्डू खलीफा की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल समीर को इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने समीर के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

मृतक समीर शहर के छः मुहान इलाके में बैग बेचने और सिलाई का काम करता था। घटना के समय वह दुकान बंद कर टहल रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बना लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी राजीव रंजन घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन की। डीएसपी राजू रंजन आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की। ताकि अपराधियों का पता चल सके।



