
बांग्लादेश में बढ़ा बवाल, बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी
Dhaka : बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद शुरू हुई हिंसा लगातार जारी है। राजधानी ढाका में बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस बीच उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बाद भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए। उस्मान हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग है कि हत्यारों को सजा दी जाए। इसके साथ ही गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी के इस्तीफे की मांग भी तेज हो गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादी को गोली मारे जाने के एक हफ्ते बाद भी हत्यारों को पकड़ा नहीं जा सका है।





