बाइक की आमने-सामने की टक्कर में महिला सहित 4 घायल,सभी गंभीर
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के सगुना गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ गांव निवासी मनदीप सिंह उम्र 22 वर्ष,पत्नी रूपा देवी उम्र 20 वर्ष, पाटन थाना क्षेत्र के का गांव निवासी सोनू कुमार शर्मा उम्र 23 वर्ष और सुशील कुमार उम्र 24 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में घायल मनदीप सिंह के परिजनों ने बताया कि मनदीप अपने ससुराल पाटन पलवा गया था। उधर से अपनी पत्नी रूप देवी को परीक्षा दिलाकर बाइक पर सवार कर अपने घर दुबिया खाड़ लौट रहा था।इसी बीच रास्ते में सगुना गांव के पास उसकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई।जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पाटन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर अपने देखरेख में सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं।




