बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति घायल

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवरब्रिज लता मंगेशकर चौक के पास शनिवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज निवासी प्रतिक राज और चैनपुर निवासी अंशु कुमार के रूप में की गई है।घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस के जवानों के द्वारा घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का इलाज अपने देखरेख में करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!