
बालूमाथ के विजय गंझू बने सहायक अनुभाग अधिकारी, आजसू नेता शंकर उराँव ने दिया बधाई
sanjay prajapati @ united palamu
Latehar : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गेरेंजा गांव निवासी विजय गंझू ने अपनी लगन, मेहनत और कठिन परिश्रम के बल पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC/CGL) परीक्षा में सफलता हासिल की है। गरीब किसान कुलेश्वर गंझू के पुत्र विजय गंझू को झारखंड सरकार द्वारा सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।विजय गंझू की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने विजय गंझू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विजय ने राज्य प्रशासनिक सेवा में अपनी जगह बनाकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मस्तक ऊंचा किया है।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा विजय गंझू को सहायक अनुभाग पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता पर स्थानीय ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।





