बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं : विकास दुबे

Palamu : पडवा मोड़ चनया क्रिकेट ग्राउंड में नवयुवक क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट के मैच में पिपरा और राजहरा के बीच में फाइनल मैच खेला गया। मुख्य अतिथि बिश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिकास दुबे कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान विकास दुबे ने बताया की खेल से मानसिक तनाव दूर होता हैं। यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उचित प्लेटफार्म की। जिस तरह से क्रिकेट के क्षेत्र में युवा खेल का जौहर दिखा रहे हैं, आने वाले समय में इस क्षेत्र के युवा धौनी की तरह इस क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे। मौके पर पहुंचे समाजसेवी कृष्ण दुबे ने बताया की इस तरह के खेल के आयोजन से युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है।

मौके पर कमिटी के अध्यक्ष अभिषेक पांडे, महामंत्री अमरेश दुबे, जय दुबे, पटेल दुबे सुधीर दुबे, उदय रवि, अजय राणा, आलोक पांडे, उपेन्द्र मेहता, सुमंत चौहान कमेंटेटर सौरभ पांडे वही अंपायर की भूमिका आयुष दुबे एवं अतुल पांडे ने निभाई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!