बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा
Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक सीएम आवास पर ही बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को इस्तीफा सौंपा है।

बता दें कि नीतीश के विधान परिषद से इस्तीफा देने के साथ ही उनके सियासी उत्तराधिकारी को चुनने की कवायद तेज हो जाएगी। सियासी गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मौजूदा डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदारों में से एक माना जा रहा है। वहीं, निशांत कुमार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
बिहार के सियासी गलियारे से एक और बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद, संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए उन्होंने बिहार विधानसभा से अपना त्यागपत्र सौंपा है।




