
बीएस कॉलेज में 20 दिसंबर को होगा विकसित भारत युवा संसद, तैयारियाँ पूरी
लातेहार जिला के लिए है गर्व का क्षण : प्रदीप कुमार तिवारी
Dijital Desk – United Palamu
Larehar : भारत के विकास में युवाओं की भूमिका को मजबूत आधार देने की दिशा में पूरे देश में ‘विकसित भारत युवा संसद 2025-26’ कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय आयोजन 20 दिसंबर, शनिवार को बनवारी साहु महाविद्यालय (बीएस कॉलेज), लातेहार में किया जाएगा। मेजबानी का दायित्व कॉलेज को मिला है और कैंपस में तैयारियां अब लगभग पूरी हो चुकी हैं।इस सम्बंध में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि यह अवसर लातेहार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस मंच से जिले के युवाओं को न सिर्फ नेतृत्व और संवाद का अनुभव मिलेगा, बल्कि देश के भविष्य को आकार देने वाले विचारों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना से जुड़े इस कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मंच दिया जा रहा है। जिला स्तर पर तय विषय आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक पर प्रतिभागी तीन मिनट का वक्तव्य देंगे। भाषा का विकल्प स्वतंत्र है हिंदी या अंग्रेजी, दोनों में बोलने की अनुमति है।अब तक जिले से 148 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगे राज्य विधानसभा में बोलने का अवसर मिलेगा, जबकि राज्यस्तरीय विजेता संसद भवन, नई दिल्ली में अपने विचार रखेंगे।एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए एक बड़े सपने के साकार होने जैसा है। वहीं एनएसएस नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एनएसएस स्वयंसेवक आयुष चौधरी, कविता कुमारी, अनिशा कुमारी, सेजल कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मानसी कुमारी, नेहा कुमारी, अनुप्रिया कुमारी और अन्य स्वयंसेवक पूरे मन से सहयोग कर रहे हैं।





