बीडिओ की अध्यक्षता में की गई समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक

बारियातु:प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रभारी बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बीडीओ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनकी योजनाओं और प्रगति की समीक्षा की जिसमें विकास कार्यों, खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G)15वें वित्त और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई .इस दौरान गर्मी के दस्तक को देखते हुए पेयजल विभाग को प्रखण्ड क्षेत्र में पेयजल के समस्या को दुरुस्त करने, इसके अंतर्गत जल जीवन मिशन द्वारा हर घर नल जल की व्यवस्था दुरुस्त करने विद्यालय, आंगनबाड़ी सहित सार्वजनिक स्थानों के, कुआ,चापानल का मरम्मती व अन्य व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने को कहा, स्वास्थ विभाग को मुख्यमंत्री स्वास्थ सहायता योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ज्यादा से ज़्यादा लाभुको से आवेदन प्राप्त करने और लाभ दिलाने तथा शिक्षा विभाग को जन्म प्रमाण पत्र वितरण के लिये निर्देशीत किया गया।वहीं सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मीयों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए ,ताकि योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सके.मौके पर सभी विभागीय अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!