बैरिया चौक पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
Palamu : शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के पास मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव निवासी अभिनव वर्मा उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अभिनव वर्मा गुरुवार की शाम अपने घर से दूध लेने बैरिया चौक गए थे। इसी क्रम में एक कार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।वही घटना के बाद पुलिस कार और मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना ले गई है और आगे के कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।



