भाजपा ने असम चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं को हर महीने मिलेगा 3000 रुपए की सहायता राशि

Guvahati : असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा का घोषणापत्र गुवाहाटी में जारी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद थे।

घोषणापत्र में 31 प्रमुख वादों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा असम को सबसे उज्ज्वल राज्य बनाने का लक्ष्य रखती है। उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और कथित लव जिहाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का वादा किया।

महिला कल्याण और वित्तीय योजनाएं

घोषणापत्र के अनुसार, महिलाओं के लिए ओरुनोडोई योजना के तहत मासिक सहायता राशि 1,250 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये की जाएगी। इसके अलावा, लाखपती दीदी योजना के तहत 40 लाख महिलाओं को 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है।

विकास और रोजगार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में 2 लाख नई नौकरियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज, एक विश्वविद्यालय और एक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने का भी लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने राज्य को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए 18,000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करने का भी वादा किया।

चुनावी संदेश और भाजपा का एजेंडा

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा ने असम में पिछले दस वर्षों में जो विकास कार्य किए, वह कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई। भाजपा का घोषणापत्र असम के लिए एक दशक की परिवर्तन यात्रा पर आधारित है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में किए गए ठोस कामों का जिक्र किया गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!