भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में किया जनसम्पर्क, मिला अपार समर्थन
स्मिता आंनद ने कहा : शहर की सुरक्षा,शांति और सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा समर्थित महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर जी के पक्ष में एसी छाप पर करें मतदान
Palamu: पलामू भाजपा नेत्री सुश्री स्मिता आनंद ने अपने काफिले के साथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड एवं गल्ली मुहल्लों में भाजपा समर्थित महापौर पद की उम्मीदवार श्रीमती अरुणा शंकर के पक्ष में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया और लोगों से वालेट पेपर के क्रमांक 1 पर अंकित एयर कंडीशनर छाप पर मुहर लगाकर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान पांकी रोड स्थित कुमार ट्रेडर्स सीमेंट दुकान से हनुमान नगर एवं हनुमान नगर से हरिजन कॉलोनी गुरियाही एवं नहर होते हुए टेडवा नदी पांकी रोड तक चलाया गया। इसके अलावे पोखराहा स्थित विभिन्न गल्ली और मुहल्लों में भी स्मिता आनंद ने पैदल मार्च करते हुए घर-घर जाकर लोगों को मतदान पत्र के प्रारूप को समझाते हुए मतदान कहाँ और कैसे करना है समझाया।
भाजपा नेत्री स्मिता आनंद का यह काफिला देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो शहर में अरुणा शंकर जी के पक्ष में सिर्फ हवा ही नहीं बह रही अपितु सुश्री स्मिता आनंद जी के सहयोग एवं समर्थन से श्रीमती अरुणा शंकर जी के पक्ष में मतदान की प्रचंड आंधी आने वाली है।सुश्री स्मिता ने लोगों से अपील किया कि शांति, सुरक्षा और शहर के सर्वांगीण विकास हेतु हमसभी मिलकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती अरुणा शंकर जी को भारी मतों से विजयी बनायें।

जनसंपर्क के दौरान सभी ने एक स्वर से अरुणा शंकर के पक्ष में अपना मतदान करने का वचन दिया साथ ही स्मिता आनंद जी को आश्वसत किया की जनता उनके साथ खड़ी है और वे विकास की पर्याय बनी मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को ही वोट करेगी।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, छोटू सिन्हा,किशलय तिवारी,सुनील पांडेय,ईश्वरी पांडेय,रोहित पाठक, श्रीकांत पासवान, नवीन पांडेय,विभाकर पांडेय,दिलीप तिवारी, दूदून दुबे, मनीष कुमार दूदू सिंह,गोबिंद मेहता, मनोज दुबे, अभिजीत रंजन, हिमांशु तिवारी, अनिल दुबे, संतोष तिवारी, गोपाल राम, दीपक सिंह, सतीश तिवारी, संजय कुमार, छोटन सिंह,अलख दुबे कौशल झा, अभिषेक चौरसिया शयामजी चौधरी, संदीप सिंह, सुनील पासवान, प्रधान जी, सुमन गुप्ता, रितेश राज, विश्वजीत पाठक, सतीश पासवान, विजय सिंह, प्रदीप पासवान समेत अनेकों लोगों की उपस्थिति रही।





