भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर के जनसंपर्क अभियान में उमड़ रहा है लोगों की भीड़

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम का चुनाव की सरगर्मी पूरी तरह से तेज हो गया है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही मेयर पद के प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं। प्रत्याशियों द्वारा घर-घर घूम कर आम जनों का आशीर्वाद लिया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर अपना चुनाव चिन्ह एसी छाप के बारे में लोगों को बता रही है। अरुण शंकर जहां-जहां जा रही है, भीड़ उमड़ रहा है। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड नंबर 01, सिंगरा कला के ‘राजपूत टोला’ में अपने परिजनों और सम्मानित नगरवासियों के बीच पहुँचकर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राजपूत टोला के बड़े-बुजुर्गों और युवाओं का जो उत्साह दिखा, वह इस बात का प्रमाण है कि विकास की गति रुकने वाली नहीं है। अरुणा शंकर ने कहा कि बीते कार्यकाल में हमने विकास की नींव रखी है, अब उसे भव्य स्वरूप देने की बारी है। उन्होंने सभी से विनम्र अपील की है कि आने वाले चुनाव में अपना बहुमूल्य मत देकर मुझे पुनः आपकी सेवा करने का अवसर प्रदान करें। आपका एक वोट मेदिनीनगर के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!