भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर ने बैरिया क्षेत्र का किया सघन दौरा

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर ने बैरिया क्षेत्र का सघन दौरा किया इस दौरान उन्हें लोगों का अपार्जन समर्थन और आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि बैरिया क्षेत्र में सम्मानित जनता जनार्दन के बीच पहुँचने का सौभाग्य मिला। इन सभी से मिलकर जो स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, उसने मेरे संकल्प को और भी मजबूत कर दिया है। अरुणा शंकर ने कहा कि पिछले वर्षों में हमने मिलकर विकास की जो नींव रखी है, उसे अब एक नई ऊँचाई पर ले जाना है। आपके अटूट विश्वास और समर्थन के साथ, हम मेदिनीनगर को और भी स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैरिया की जनता का हृदय से आभार।

अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर का सर्वांगीण विकास और यहां की शांति व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा: “मेदिनीनगर को एक आदर्श नगर निगम बनाने के लिए निरंतरता और स्पष्ट विजन की आवश्यकता है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए मैं आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई हूं।”

श्रीमती शंकर ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से शहर के भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाताओं से चुनावी चिह्न ‘एयर कंडीशनर’ (AC) छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने स्थानीय मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। मतदाताओं के बीच प्रत्याशी को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!