भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने किया मतदान किया

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर पूरा निगम क्षेत्र में वोटिंग का सिलसिला तेज गति से जारी है। लोग अपने घरों से निकलकर मतदान केदो पर जाकर वोटिंग कर रहा है। इसी क्रम में मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोटिंग किया। इनके साथ आनंद शंकर मुख्य रूप से उपस्थित थे। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने की आग्रह किया।

वोट को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह

नगरपालिका (आम) निर्वाचन,2026 के तहत पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम सहित सभी नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय प्रात: 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो चुकी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। मतदाता अपने फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र दिखाकर मतदान करते हुए नजर आ रहे हैं। इधर, नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रक्रिया की अद्यतन जानकारी ली जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त समीरा एस. एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सभी मतदाताओं से मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है।

पलामू जिले में 246 मतदान केंद्रों पर हो रहा वोटिंग

पलामू जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गया। यहां के वोटरों में खासे उत्साह देखा जा रहा है।मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के 11, विश्रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के 21, हुसैनाबाद अध्यक्ष पद के 7, छतरपुर अध्यक्ष पद के 24 और हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 10 उम्मीदवारों व पार्षद सहित कुल 724 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिले में कुल 246 बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिए वोटिंग कर रहे हैं।

मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी, पूनम सिंह और अरुणा शंकर में कड़ी टक्कर

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए नम्रता त्रिपाठी, पूनम सिंह और अरुण शंकर के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। यहां के मतदाताओं के बीच इन्हीं तीन प्रत्याशियों के बीच ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। ऐसे अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में भी रुझान देखने को मिल रहा है। नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से दो प्रत्याशियों द्वारा भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर का को समर्थन दिया गया है। इस तरह है अब 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

कई राजनीतिक हस्तियों की प्रतिष्ठा दांव पर

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में कई राजनीतिक हस्तियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगा हुआ है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की बेटी नम्रता त्रिपाठी मेयर पद की प्रत्याशी हैं। इस चुनाव में नम्रता त्रिपाठी के लिए केएन त्रिपाठी ने अपना पूरा ताकत झोंक दिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के प्रचार में पलामू से लेकर रांची और दिल्ली तक के नेताओं का यहां आगमन हुआ। सबों ने पूरी ताकत लगा दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मेदनीनगर की सड़कों पर रोड शो भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी पूरी ताकत लगा दी। पलामू के सांसद वीडी राम, विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया और रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी मेदिनीनगर में अरुणा शंकर के लिए काफी मेहनत किया है। चुनाव प्रभारी होने के नाते भानु प्रताप शाही ने तो यहां दम तक पसीना भी बहाया है। पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी का पूरा कुनबा दिन-रात अरुणा शंकर को विजई माला पहनाने में लगा रहा। अरुणा शंकर के पति और भाजपा नेता आनंद शंकर ने तो 15 दिनों तक फलक तक नहीं झपाया। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी पूनम सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान पलामू जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा काफी व्यस्त रहे। इन्होंने दिन-रात मेहनत करके पार्टी का जनाधार बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व नगरपालिका के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भी दिन-रात लग रहे। इस चुनाव में इन सभी दिग्गजों की राजनीतिक प्रतिष्ठा दाव पर है, जो भविष्य की राजनीति भी तय करेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!