भूमाफियाओं की साजिश का शिकार हुए पूर्व जिला पार्षद शैलेंद्र कुमार शैलू

Palamu : आखिरकार भूमाफियाओं ने साजिश रच कर चैनपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार शैलू को जेल भेजवाने में सफल रहे। मालूम हो कि 2 दिन पहले चैनपुर के भड़गांवा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि संबंधी मामले को लेकर विवाद हुआ था। उसके दूसरे दिन बाद एक पक्ष के लोगों ने चैनपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू के साथ मिलकर जमीन के हक के लिए चैनपुर चौक को जाम कर दिया था।

जाम की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को समझा बूझाकर सड़क को जाम से मुक्त करा दिया था। उसके बाद जमीन माफियाओं ने साजिश के तहत चैनपुर के एक युवक चंदन कमलापुरी को भड़काया।चंदन कमलापुरी बुधवार की रात चैनपुर बाजार में था।

इसी बीच शैलू चंद्रवंशी वहां पहुंचे। शैलू चंद्रवंशी को देखकर चंदन कमलापुरी शैलू को गाली देने लगा। जब इसका विरोध शैलू चंद्रवंशी ने किया तो चंदन कमलापुरी शैलू के साथ मारपीट करने लगा। उस बीच बचाव में शैलू चंद्रवंशी के हाथ में तलवार था। उस तलवार से चंदन कमलापुरी के सिर में लग गया। जिसमें चंदन कमलापुरी घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल चंदन कमलापुरी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।

गुरुवार की सुबह घायल चंदन कमलापुरी ने शैलू के खिलाफ चैनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया। उसके लिखित आवेदन पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र कुमार शैलू को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

मौके पर उपस्थित चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी ने कहा कि इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था। घायल को इलाज के लिए 10 हजार रुपए भी दिए गए है। इसके बाद भी चैनपुर थाना प्रभारी शैलू चंद्रवंशी को जेल भेज रहे हैं। यह निंदनीय घटना है।

इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि शैलू चंद्रवंशी द्वारा चंदन कमलापुरी पर तलवार से हमला किया गया। जिससे वह घायल हो गया। चंदन कमलापुरी द्वारा दिए आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!