मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Digital Desk – United Palamu

Palamu : मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु विभिन्न स्टेशन का निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह डीडीयू जंक्शन से निरीक्षण यान ‘परख’ से चल निरीक्षण करते चले श्री मीना ने गुरारु, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, मोहम्मदगंज, हैदरनगर, जपला, नबीनगर एवं डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर रुककर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा उनके कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्टेशन परिसरों में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में रेल परिचालन, संरक्षा, सिगनलिंग, ओएचई एवं ट्रैक की स्थिति का भी अवलोकन किया गया, ताकि स्टेशन विकास कार्यों के साथ-साथ परिचालनिक दक्षता भी सुनिश्चित रहे।निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों में गति बनाए रखने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इनकी रही उपस्थिति

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के साथ सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन सूरज कुमार, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, सीनियर डीईई सुनील सिंह यादव, सीनियर डीओएम केशव आनंद, सीनियर डीएसटीई विवेक सौरभ के अलावा स्थानीय अधिकारी मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!