मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भाेपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि (15 दिसंबर) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिसमें उन्होंने भारत को एकजुट करने में उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में उनका नमन किया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेमवार काे अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर लिखा, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए उन्होंने अप्रतिम योगदान दिए। उनका समर्पण युवाओं को हमेशा राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल काे पुण्यतिथि पर याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्हाेंने एक्स पर अपने पाेस्ट में लिखा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले माँ भारती के वीर सपूत “भारत रत्न” सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। राष्ट्रवादी विचारधारा से परिपूर्ण आपके ओजस्वी विचार चिरकाल तक समाज का पथ प्रदर्शित करते रहेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!