मनिका पुलिस ने कार से 119 किलो डोडा अफीम किया बरामद

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लातेहार की ओर से आ रही एक सफेद रंग की वरना कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे।पुलिस ने पीछा कर कार को डोकी गांव के पास पकड़ लिया। मौके का फायदा उठाकर कार चालक एवं अन्य सवार लोग गाड़ी की चाभी निकालकर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिले।इसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाना लाया, जहां तलाशी के दौरान कार से 119 किलोग्राम डोडा अफीम बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि यह अब तक मनिका थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी बरामदगी है।फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!