महापौर अरुण शंकर ने छत्तीसगढ़ में परम पूज्य औघड़ गुरुपद संभव राम जी का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया

Raipur : मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अरुण शंकर ने छत्तीसगढ़ स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम में पहुँचकर परम पूज्य औघड़ गुरुपद संभव राम जी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पूज्य बाबा जी के चरणों में बैठकर जो शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस हुई, वह शब्दों से परे है। जनसेवा के इस नए संकल्पित मार्ग पर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मुझे सदैव लोक-कल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा। मौके पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद शंकर ने कहा कि ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम धर्म और आध्यात्मिक का एक अनूठा स्थल है यहां पहुंचकर शांति का अनुभव होता है उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता में धर्म और अध्यात्म का महत्वपूर्ण योगदान होता है मौके पर भाजपा नेता अविनाश वर्मा भी उपस्थित थे।

बता दें कि अभी हाल ही में संपन्न हुए मेदनीनगर नगर निगम के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने प्रचंड जीत हासिल की है। महापौर का चुनाव जीतने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को जमकर बधाइयां मिल रही है। इनके समर्थक और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर जश्न मनाया। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद अरुण शंकर को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है। चुनाव जीतने के बाद अरुणा शंकर और उनके समर्थकों द्वारा मेदनीनगर और चैनपुर में भव्य विजय जुलूस भी निकाला गया। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद दुबारा महापौर बनी अरुणा शंकर ने कहा, यह मेरी जीत नहीं, बल्कि मेदिनीनगर के एक-एक नागरिक के अटूट विश्वास, संघर्ष और सपनों का जीत है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जिस स्नेह और आशीर्वाद के साथ मुझे पुनः अपनी सेवा का अवसर दिया है, उसके लिए मैं सदैव आप सबों का ऋणी रहूँगी। यह विजय हर उस माता-बहन की है, जिन्होंने दुआएं दीं, हर उस युवा की है जिसने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया और हर उस बुजुर्ग की है, जिनका अनुभव मेरा मार्गदर्शक बना। यह जीत मेदिनीनगर के ‘हर घर’ की जीत है। अरुणा शंकर ने कहा सत्ता मेरे लिए सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूँगी। पिछले कार्यकाल के अधूरे सपनों को पूरा करना और मेदिनीनगर को एक आदर्श, स्वच्छ और विकसित नगर निगम बनाना ही अब मेरा एकमात्र लक्ष्य है।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार, जिनकी दिन-रात की मेहनत ने इस जीत को मुमकिन बनाया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!