महापौर अरुणा शंकर ने शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2 के कार्यों की समीक्षा की
कुछ वार्डो में जल्द फेस टू का पानी होगा सप्लाई : महापौर
महापौर ने दिया आदेश : पहले ड्राई जोन में लगाएं पाइप
Palamu : महापौर अरुणा शंकर ने ज़ुड़को द्वारा संचालित शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2 की समीक्षा अपने आवासीय कार्यालय में करते हुए कहा कि इस योजना को यथाशीघ्र शीघ्र पूर्ण की जाए। जुड़को के पदाधिकारीयो ने जगह-जगह पर हो रहे परेशानियों के संबंध में बताया। इस पर महापौर ने कहा कि अब हमारे हर वार्ड में पार्षद हैं। पहले अपनी समस्या उनको बताएं फिर मुझे। महापौर ने कहा कि पानी हमारी मूलभूत सुविधाओं में एक है और जो भी इसका कार्य बाधित करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घर-घर जल पहुंचाने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जुड़को के पदाधिकारी ने महापौर को भरोसा दिया कि एक माह में कुछ वार्डो में पानी चालू कर दिया जाएगा। महापौर ने बताया कि निगम वासियों को निशुल्क नया वॉटर कनेक्शन दिया जाएगा।
महापौर ने कहा कि मैं हर 10 दिन में कार्य का प्रगति रिपोर्ट लूंगी। ताकि जल्दी इस योजना को पूरा किया जा सके। महापौर ने आम नागरिकों से अपील की है कि जहां-जहां गंदा पानी आ रहा है वह लिखित शिकायत मेरे आवासीय कार्यालय में दें और संभव हो तो समाधान भी बताएं। त्वरित कार्रवाई होगी। मौके पर जुड़को एवं निगम के कर्मी दोनों उपस्थित थे।



