महापौर पद के लिए अरुण शंकर ने ली शपथ कहा : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास

महापौर पद के लिए अरुण शंकर ने ली शपथ कहा : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास

Amitesh Ranjan Upadhuay @ Bureau Chief

Palamu : पलामू के कमिश्नर श्रीमती कुमुद सहाय ने मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अरुण शंकर को शनिवार को शपथ दिलाई। मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार भी रहे मौजूद। शपथग्रहण के दौरान सुनील गुप्ता, इंद्रजीत डिंपल, आकर्ष आनंद, आलोक माथुर, अरविंद राणा सहित मेयर अरुणा शंकर के कई समर्थक रहे मौजूद। मौके पर महापौर अरुण शंकर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित शहरी विकास योजनाओं को धरातल पर उतरना उनका प्रथम उद्देश्य रहेगा। श्रीमती अरुणा शंकर ने कहा कि मेदनीनगर नगर निगम क्षेत्र की जनता ने जिस उद्देश्य को लेकर मुझे महापौर बनाया है, उस उद्देश्य को पूरा करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रथम महापौर के रूप में मैं निगम क्षेत्र का विकास किया था, इस बार उससे ज्यादा बढ़-चढ़कर विकास होगा। इसमें कहीं कोई शक नहीं है।

बता दें कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार मेयर पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों के अंतर से पराजित किया।

अरुणा शंकर को कुल 24,169 मत प्राप्त हुए, जबकि नम्रता त्रिपाठी को 21,047 मत मिले। झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूनम सिंह 12,809 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!