मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध पुलिस को सफलता मिली है। मानस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई कार्र वाई में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पदाधिकरी के निर्देश पर अंचलाधिकारी नंदकुमार राम को सूचित कर एक छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहेराटांड़ निवासी विशाल पासवान, उम्र 20 वर्ष, पिता संतोष पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की 13 पुड़िया ब रा मद की गई, जिसका कागज सहित कुल वजन 4.76 ग्राम है। इस मामले में लम्तेहार थाना कांड संख्या 23/2026, दिनांक 09 फरवरी 2026 को स्वापक औषधि एवं मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 21 (क) एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। छापामारी दल में अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, प्रभारी थाना प्रभारी राहुल सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक राजा दिलावर, हवलदार मनीष रजवार सहित लातेहार थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!