मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार भेजे गए न्यायिक हिरासत में

वोalamu : पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि दिनांक 19 मार्च को समय करीब 11.30 बजे रात्रि में पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ एंव मादक द्रव्यों की तस्करी हेतू रेलवे स्टेशन के आस-पास विक्री कर रहे हैं।इसके बाद उक्त तथ्य की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुऐ डीएसपी राजीव रंजन, शहर थाना के एसआई चंद्रशेखर यादव,टीओपी 2 प्रभारी टीओपी जवान 1 टाइगर मोबाइल के जवान राकेश कुमार सिंह,सूर्यनाथ सिंह एंव सहायक पुलिस के जवान प्रफुल कुमार सिंह को लेकर सूचना के सत्यापन एंव आवश्यक कार्रवाई हेतू रेलवे स्टेशन की ओर प्रस्थान किया।

गांधी मैदान के बाहर सडक से सटे यात्री सेड के पास से अफीम के साथ दो व्यक्ति अवैध अफीम के साथ पकडा गया। पकड़े गये व्यक्ति (1) मुकेश कुमार रजक उम्र करीब 32 वर्ष, पिता ललन रजक, पता-ग्राम-रिमी रामपुर, थाना-लावालौंग, जिला-चतरा के पास से कुल 470 ग्राम अफीम एंव Redmi मोबाईल बरामद किया गया। दुसरा व्यक्ति (2) सत्यदेव यादव, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता-शिवनंदन यादव, पता ग्राम रिमी रामपुर, थाना लावालौंग, जिला-चतरा के पास से अलग-अलग प्लास्टिक से 793 ग्राम अफीम एवं रियलमी मोबाईल बरामद किया गया।

कुल बरामद अफीम 1.263 (एक किलोग्राम दो सौ तिरसठ ग्राम)। दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर दोनों व्यक्ति के विरूद्ध शहर थाना काण्ड सं० 108/2026 दिनांक-21.3.2026 धारा-132/121(2)/3(5) B.N.S & 17(b)/29 N.D.P.S Act दर्ज किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!