माधुरी जंगल में कर रहा था ब्राउन शुगर की बिक्री, पंड़वा थाने की पुलिस ने धर दबोचा

Palamu : पलामू की एसपी रिश्मा रमेशन ने बताया कि एक जनवरी को पंड़वा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माधुरी जंगल के आसपास एक व्यक्ति नियमित रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री करने आता है। सूचना के अनुसार नीले रंग का जींस, भूरे रंग का स्वेटर तथा सिर पर नेवी रंग की टोपी पहने हुए माधुरी जंगल क्षेत्र में मौजूद था। प्राप्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात गठित छापामारी दल द्वारा माधुरी जंगल क्षेत्र में छापामारी की गई, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस बल को देखकर वह व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर पंड़वा एवं डालटनगंज के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री करता है। बरामद पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं इस संबंध में कांड दर्ज किया गया।

बरामदगी का विवरण

  1. ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला पदार्थ (ढेले के रूप में) – वजन 64.3 ग्राम
  2. पोको कंपनी का पीले रंग का मोबाइल फोन – 01
  3. नकद राशि – ₹1200/-

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  1. मुमताज खान, उम्र 26 वर्ष, पिता – ईशहाक खान, पता – साईं मुहल्ला, थाना गढ़वा (शहर), जिला गढ़वा

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/कर्मी

  1. श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, पलामू
  2. पुअनि अंचित कुमार, थाना प्रभारी, पंड़वा थाना, पलामू
  3. सअनि शंकर राम
  4. आरक्षी 1329 विनोद सिंह
  5. आरक्षी 907 ओम प्रकाश राम
  6. चालक आरक्षी 1875 ठाकुर शिवेन्द्र कुमार सिंह

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!