मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अविनाश देव

Palamu : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जेएमएम के यूथ ब्रिगेड और संत मरियम आवासीय स्कूल के डायरेक्टर अविनाश देव शामिल हुए। श्री देव को मंच के अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इन्होंने शिविर का मुआयना किया और आए हुए दिव्यांगजनो से मिले।

अविनाश देव ने मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की प्रशंसा की

अविनाश देव ने अपने संबोधन में कहा कि मारवाड़ी युवा मंच जो कार्य कर रहा है, वह काबिल ए तारीफ है। मजहब से ऊपर जाति के भेद किए बैगर मानव धर्म को प्राथमिकता देना निश्चित ही अखंड भारत, मजबूत भारत का निर्माण है। मारवाड़ी युवा मंच जिस तरह से सामाजिक कार्य कर रही है इसका अनुकरण सभी समाज के संगठन को करना चाहिए। ताकि समाज और राष्ट्र मजबूत हो सके। अविनाश देव ने कहा कि हम देख रहे हैं कि शिविर में आए दिव्यांग जन कोई एक समुदाय से नहीं हैं। यह दया, करुणा, प्रेम और भाईचारा मारवाड़ी युवा मंच ने जो पैदा किया है, इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। अविनाश देव ने कहा, आज मारवाड़ी युवा मंच अंग प्रत्यारोपित कर आंसु पोछने और चेहरे पर मुस्कान लौटाने का काम किया है। एक पैर पर बैसाखी के सहारे आए थे। शिविर से अब चल कर जाएंगे, यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इस नेक कार्य के लिए हरसंभव सहायता करने के लिए हम आपके साथ हैं। यह शिविर शहर में हमेशा लगते रहना चाहिए।

मारवाड़ी युवा मंच आगे बढ़े, यही कामना करते हैं : अविनाश देव

अविनाश देव ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच
कार्यक्रम में उपस्थित मंच के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल, सचिव सौरभ सराफ,कोषाध्यक्ष निशांत सिंघानिया,उपाध्यक्ष आलोक पसारी, दीपक निमाला, ललित तुलस्यान, सह सचिव हेमंत सोनी, अंकित पोद्दार विकास उदयपुरी सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं कि आप इसी तरह दिन दुगुना और रात चौगुना बढ़ें। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मदद होता रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!