मिडिल ईस्ट में ईरान से जंग के बीच क्रैश हुआ अमेरिका का एयर रिफ्यूलर विमान

ehran : मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी जंग का आज 14वां दिन है और जंग के मैदान से आज सुबह जो बड़ी खबर आ रही है उसके मुताबिक, जंग में अमेरिका का बड़ा नुकसान हो गया है। जानकारी के अनुसार, ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में शामिल KC-135 एयर रिफ्यूलर विमान क्रैश हो गया है। बता दें कि ये KC-135 विमान जंग में शामिल लड़ाकू विमानों को हवा में ही ईंधन देने का काम करता है ताकि लड़ाकू विमान को बार-बार लैंड होने की जरूरत न पड़े।

यूएस सेंट्रल कमांड ने भी KC-135 एयर रिफ्यूलर विमान के नुकसान को कंफर्म किया है। CENTCOM ने ट्वीट कर के बताया- “यूएस सेंट्रल कमांड को KC-135 एयर रिफ्यूलर विमान के नुकसान की जानकारी है। यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान फ्रेंडली एयरस्पेस में हुई और रेस्क्यू अभियान जारी हैं। एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, और दूसरा सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।”

यूएस सेंट्रल कमांड ने अब तक विमान के क्रैश होने के कारणों की साफ-साफ पुष्टि नहीं की है। CENTCOM ने अपने ट्वीट में कहा- “विमान गिरने की इस घटना का कारण शत्रुतापूर्ण फायर या मैत्रीपूर्ण फायर नहीं था। इस घटना के बारे में स्थिति विकसित होने पर अधिक जानकारी दी जाएगी। हम मामले में अतिरिक्त विवरण इकट्ठा करने और सर्विस मेंबर्स के परिवारों को क्लियरिटी देने के लिए निरंतर धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं।”

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!