
मिल्यानी कुजूर के दूसरे चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
लातेहार : नगर पंचायत अध्यक्ष पद की राजद समर्थित प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर ने सोमवार को लातेहार स्टेशन स्थित शहीद चौक के समीप अपने दूसरे चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। समाजसेवी देवराज साहू ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए देवराज साहू ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए मिल्यानी कुजूर एक उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें एक बार अवसर दें, ताकि शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा सके।वहीं मिल्यानी कुजूर ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के बल पर वे नगर के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।चुनाव जीतने के बाद नगर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स समाप्त करने की पहल की जाएगी। दुकानदारों के लिए उचित भाड़ा निर्धारण, फुटपाथ दुकानदारों के लिए कॉम्प्लेक्स निर्माण कर दुकान उपलब्ध कराना, हर वार्ड में साफ और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नाली और सड़क निर्माण उनका पहला लक्ष्य होगा।मौके पर राजद प्रदेश सचिव रंजित यादव,यादव महासभा ज़िलाध्यक्ष सह राजद नेता मोहर सिंह यादव,मुन्ना ख़ान,पवन कुमार,राजा ख़ान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।






