मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों ने झारखंड विधानसभा में की मुलाकात

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा में संत मरियम स्कूल मेदनीनगर, पलामू के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और गढ़वा के विधायक मिथिलेश ठाकुर, संत मरियम विद्यालय के डायरेक्टर अविनाश देव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इधर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि उन्होंने झारखंड विधान सभा परिभ्रमण के अवसर पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा एक-दूसरे के कार्यों के अनुभव भी साझा किए। मौके पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ० कुमुद वर्मा, सदस्य श्रीमती रीना यादव, श्रीमती मुन्नी देवी एवं श्रीमती निवेदिता सिंह सहित अन्य शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!