मेदिनीनगर नगर निगम का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता : अरुणा शंकर

नगर निगम के विकास की गति को बनाए रखने के लिए अपना बहुमूल्य समर्थन और मत प्रदान करें : अरुणा शंकर

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने वार्ड नम्बर 2 सुदना पश्चमी के कई इलाकों जैसे राजनगर, महिंद्रा हाईट कॉलोनी, आज़ादनगर चौक, इंडस्ट्रियल एरिया, पटेलनगर, जोखन मोड़, अघोर आश्रम रोड, हरिजन टोला आदि में जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा चलाया।

पश्चमी सुदना वार्ड नम्बर 2 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, आम नागरिकों एवं मतदाताओं से सीधा संवाद कर अरुणा शंकर ने मतदान करने की अपील की। आज मेदिनीनगर नगर निगम के सुदना पश्चमी में जनसंपर्क कर देवतुल्य जनता जनार्दन से भेंट की। स्थानीय निवासियों ने जिस उत्साह के साथ मेरा अभिवादन किया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। आपका हर आशीर्वाद मेदिनीनगर को और बेहतर बनाने के मेरे संकल्प को मजबूती देता है। हम साथ मिलकर अपने शहर को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मेदनीनगर नगर निगम में पूर्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदार, मजबूत और अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है। यह सिर्फ और सिर्फ अरुणा शंकर ही बखूबी से पूरा कर सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के नेतृत्व में नगर निगम का समग्र विकास और भी तेज गति से होगा। जनता से मिल रहा स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव में जीत के बाद विकास, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता बिभाकर नारायण पाण्डेय,किसलय तिवारी, विश्वजीत पाठक,लवली गुप्ता,बिनय सिंह,मंजू गुप्ता, रूपा सिंह, रूबी सिंह ,संध्या देवी, संध्या शेखर, वार्ड पार्षद प्रत्याशी सुनील राम, उपमुखिया राजेश गुप्ता, दीपक कुमार आदि!
सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!