मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से की मुलाकात
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान चुनाव में मिले उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए महापौर अरुणा शंकर ने हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही, चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिले अभूतपूर्व समर्थन के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान अरुणा शंकर ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बताया कि चुनाव में पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता उन्हें चुनाव जीताने में लग रहे।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शंकर और अविनाश वर्मा भी साथ थे। बता दें कि अभी हाल ही में संपन्न हुए मेदनीनगर नगर निगम के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने प्रचंड जीत हासिल की है।

महापौर अरुणा शंकर को जमकर मिल रही है बधाइयां
महापौर का चुनाव जीतने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को जमकर बधाइयां मिल रही है। इनके समर्थक और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर जश्न मनाया। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद अरुण शंकर को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है। चुनाव जीतने के बाद अरुणा शंकर और उनके समर्थकों द्वारा मेदनीनगर और चैनपुर में भव्य विजय जुलूस भी निकाला गया। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद दुबारा महापौर बनी अरुणा शंकर ने कहा, यह मेरी जीत नहीं, बल्कि मेदिनीनगर के एक-एक नागरिक के अटूट विश्वास, संघर्ष और सपनों का जीत है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जिस स्नेह और आशीर्वाद के साथ मुझे पुनः अपनी सेवा का अवसर दिया है, उसके लिए मैं सदैव आप सबों का ऋणी रहूँगी। यह विजय हर उस माता-बहन की है, जिन्होंने दुआएं दीं, हर उस युवा की है जिसने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया और हर उस बुजुर्ग की है, जिनका अनुभव मेरा मार्गदर्शक बना। यह जीत मेदिनीनगर के ‘हर घर’ की जीत है। अरुणा शंकर ने कहा सत्ता मेरे लिए सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूँगी। पिछले कार्यकाल के अधूरे सपनों को पूरा करना और मेदिनीनगर को एक आदर्श, स्वच्छ और विकसित नगर निगम बनाना ही अब मेरा एकमात्र लक्ष्य है।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार, जिनकी दिन-रात की मेहनत ने इस जीत को मुमकिन बनाया।




