मेदिनीनगर नगर निगम के लोगों की मजबूरी है, बेटी नम्रता त्रिपाठी जरुरी है: शत्रु

Palamu : झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने अघोर आश्रम सुदना,बैरिया,नितियां,आजाद नगर व बजराहा के दौरे कै बाद जारी प्रेस बयान में कहा है कि 2 घंटे की मुसलाधार वर्षाजल को झेलने लायक नहीं बनानेवाले पूर्व मेयर मैडम अरुणा शंकर (भाजपा समर्थित )व पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह(मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह जी) को नैतिकता के आधार पर वोट मांगने का अधिकार नहीं है। जिस तरीके से पूरा मेदिनीनगर भीषण जल जमाव,पेयजल संकट, ट्राफिक समस्या,खास महाल भूमि समस्या, मेदिनीनगर नगर निगम में शामिल किये गए ग्रामीण क्षेत्रों की भीषणतम अनदेखी,व्यवसायियों से रंगदारी ,परम प्रतापी राजा मेदिनीराय व पलामू प्रमंडल के स्वतंत्रता सेनानी बलिदानी भाईयों निलाम्बर-पिताम्बर की प्रतिमा का भीषण अपमान व संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा अम्बेडकर पार्क में भीषण लूट मचाई गई है,उससे व्यथित होकर हमने मेदिनीनगर नगर निगम वासियों के लिए आज यह नारा दिया है कि इस बार मेदिनीनगर नगर निगम वासियों की मजबूरी है, बेटी नम्रता त्रिपाठी जरुरी है।बयान में उन्होंने कहा है कि सबको पता हे कि 1130 करोड़ रुपए से मेदिनीनगर नगर निगम की तमाम बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जा सकता था, लेकिन भाजपाईयों ने सबका साथ लेकर अपना विकास व शहर का निवास कर डाला है,जिस पर हर वर्ग के लोग चिंतन कर रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!