मेदिनीनगर नगर निगम बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ 4 रुपया चौधराना किराया : महापौर

विधायक आलोक चौरसिया एवं उप महापौर ने भी चौधराना किराया कम करने की किया अनुशंसा

मेदिनीनगर : महापौर अरुणा शंकर की अध्यक्षता में मेदिनीनगर नगर निगम बोर्ड की बैठक आहुत हुई। जिसमें उपमहापौर मनोज सिंह, विधायक आलोक चौरसिया विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

बैठक में सांसद की ओर से उनके प्रतिनिधि विजय ओझा भी उपस्थित रहे। महापौर अरुणा शंकर ने बैठक में सभी उपस्थित अतिथियों के अलावे पार्षदों का स्वागत।किया। बैठक की पूरी कार्रवाई नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन की देखरेख में संचालित की गई। बैठक में मुख्यतः चालू वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पारित करना, नवनिर्मित कार्यालय में महापौर, उपमहापौर तथा पार्षदों की बैठने की व्यवस्था करना एवं महापौर द्वारा लाए गए प्रस्ताव सरकार के पत्रांक 4053/दिनांक 22-11-22 के आलोक में चौधराना बाजार का किराया ₹4 करने का प्रस्ताव लाया गया। जिसे सर्वसम्मति से तीनों एजेंडा को पारित किया गया। महापौर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ₹4 रुपया बाजार चौधराना का किराया करने की अनुशंसा विधायक आलोक चौरसिया, उपमहापौर मनोज सिंह एवं पूरे बोर्ड ने की है। जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा।

महापौर ने कहा कि जल्द ही बोर्ड की अगली बैठक आहुत की जाएगी। उसमें मुख्यतः निगम से जुड़े नए ग्रामीण क्षेत्र के विकास, शहर के पुराने रोड और नाली की मरम्मत के साथ नई योजना और शहरी जलापूर्ति योजना फेस टू पर चर्चा होगी।

बोर्ड की बैठक की समाप्ति पार्षद विवेकानंद त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!