मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने सांसद वीडी राम के साथ किया चुनावी पदयात्रा
Palamu : महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर भ्रमण पदयात्रा का आयोजन भाजपा समर्थित उम्मीदवार अरुणा शंकर ने किया। इस अवसर पर पलामू सांसद वीडी राम पुरे पदयात्रा में सम्मिलित रहे। आगे आगे मनोरम झांकी और ढ़ोल नागाड़े के साथ साथ इस पदयात्रा की खूबसूरती बढ़ा रहे थे। महिलाओ और पुरुषों के द्वारा “जय श्री राम, हर -हर महादेव ” जैसे गगनभेदी नारों एवं जयकारों के साथ पदयात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेदिनीनगर की गलियों से लेकर हर घर तक, जो प्यार और समर्थन आप मुझे दे रहे है, उसके लिए मैं सदैव आपकी आभारी रहूँगी। यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि मेदिनीनगर के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर व निर्बाध विकास का है। सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब और बड़े-बुजुर्गों का आशीष इस बात का प्रमाण है कि जनता ने एक बार फिर मेदिनीनगर निगम में प्रत्याशी के रूप में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर को चुनने का मन बना लिया है। आपका हर सुझाव और आपकी हर समस्या मेरा प्राथमिकता है। उन्होंने निगमवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनायें दिया
इस पदयात्रा में सांसद प्रतिनिधि बिजय ओझा, विनय सिंह,असगर हुसैन,अविनाश वर्मा,नगर मण्डल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, अविनाश सिन्हा छोटू, कुणाल कुमार, संजय भगत, वंदना कुमारी, अंशु कुमारी, सृष्टि कुमारी आदि सैंकड़ो की संख्या में उपस्थित थे!




