
मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के लिए बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी नेचंद्रवंशी समाज से मांगा समर्थन
Palamu : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का मेदिनीनगर में आगमन हुआ। उन्होंने अपने समाज के जुगुल किशोर चंद्रवंशी से उनके आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उनसे भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रेरित किया। प्रमोद चंद्रवंशी के आगमन को लेकर सैकड़ो की संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग वहा जुटे थे।

चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी और चैनपुर के जिला परिषद शैलेंद्र कुमार शैलू भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इन दोनों ने सामूहिक रूप से प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को आश्वासन दिया कि सभी चंद्रवंशी समाज के लोग तन मन और धन से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में मतदान कराने के लिए समर्पित है।
मौके पर जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी, वरिष्ठ समाज से भी विजय चंद्रवंशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू, आम आदमी पार्टी नेता सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार विजय चंद्रवंशी वीरेंद्र कुमार पप्पू वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी अश्विनी कुमार, डॉ गणेश,कुंदन कुमार ,रंजीत कुमार नीरज वर्मा ,अनिल राम अभिषेक राज अमित कुमार सहित दर्जनों चंद्रवंशी समाज के नेता उपस्थित थे।




