मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने सिंगरा कला, सिंगरा खुर्द, बाजराहा, बीस फूटा, सहित कई क्षेत्रों का किया दौरा

Palamu : मेयर पद के प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने बुधवार को सिंगरा कला, सिंगरा खुर्द, बाजराहा, बीस फूटा, सहित कई क्षेत्रों का सघन किया दौरा। इस दौरे के क्रम में उन्होंने उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कहा कि मेयर पद पर ऐसे लोगों को बैठाएं, जो सभी लोगों के सुख-दुख में हर समय साथ रहे। जनसंपर्क के दौरान निगम क्षेत्र के लोगों का अपहरण समर्थन मिलता दिख रहा है। नम्रता ने कहा कि निगम में जो नया क्षेत्र जुड़ा है, उसमें नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है। फिर भी इस क्षेत्र के लोगों से शुल्क लिया जा रहा है। अगर यहां के लोग नम्रता को जिताएंगे तो इन क्षेत्रों का तीव्र गति से विकास किया जाएगा, तब शुल्क लिया जाएगा। नम्रता ने कहा कि गर्मी के दिनों में पेयजल की कमी को दूर करने के लिए कोयल नदी का पानी स्टोर किया जाएगा। ऐसा करने से सालों भर शहरवासियों को निर्बाध गति से पेयजल की आपूर्ति होता रहेगा। यहां के लोगों को पेयजल के लिए तरसना नहीं पड़ेगा।

नगर निकाय में 23 फरवरी को होगा मतदान

पलामू के सभी पांचो नगर निकायों यथा मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद,छतरपुर हुसैनाबाद एवं हरिहरगंज नगर पंचायत के लिये आगामी 23 फरवरी को मतदान किया जायेगा।वहीं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी 29 जनवरी से 4 फरवरी तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जिसके लिये महापौर/अध्यक्ष पद के लिए 5 हज़ार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी तरह वार्ड सदस्य हेतु 1 हज़ार। नाम निर्देशन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा।वहीं संवीक्षा 5 फरवरी को होगी।नाम वापसी 6 को जबकि अभ्यर्थियों के बीच 7 फरवरी को निर्वाचन प्रतीक का आवंटन कर दिया जायेगा।दिनांक 23 फरवरी को 246 मतदान केंद्रों पर वोटिंग किया जायेगा जबकि मतों की गिनती 27 फरवरी को होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!