मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने जेलहाता में डोर टू डोर किया जनसंपर्क
Palamu : मेयर प्रत्याशी सुश्री नम्रता त्रिपाठी ने आज 10 फरवरी को जेलहाता स्थानीय बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और शहर के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए ,साथ में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला कुमारी जी ,मनीषा सिंह ,उर्मिला टप्पो ,सुमन देवी,सुनीता,रीना,चाँदनी कुमारी
जिया ,काजल कुमारी ,चंदा देवी ,सोनू गुप्ता , मुकेश सिंह, राजेश चौरसिया, सुजीत सिंह,हेमंत कुमार,बॉबी गुप्ता ,सिद्धार्थ नागा ,मनीष पांडेय ,मुन्ना ख़ान ,गोपाल तिवारी,सुधीर पासवान ,अंकित शुक्ला ,सुनील राम एवं अन्य लोग सम्मिलित हुए।

इस दौरान उन्हें अपार समर्थन मिला। आम लोगों ने स्पष्ट रूप से नम्रता को आशीर्वाद देते हुए कहा “अबकी बार नम्रता त्रिपाठी”। मौके पर नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि जनता के विश्वास से मेदिनीनगर नगर निगम में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित है। 23 फ़रवरी को बैलट पेपर के क्रमांक 5 पर “बेंच” चुनाव चिह्न के सामने मोहर लगाकर मुझे सेवा का अवसर प्रदान करें। जनसंपर्क के क्रम में नागरिकों से सीधा संवाद हुआ, जहाँ लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास से जुड़े सुझाव साझा किए। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हर सुझाव और संवाद क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और सभी के सहयोग से मेदिनीनगर को विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे ले जाया जाएगा।

नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि हमें नगर निगम में नाम मात्र का विकास दिखाई नहीं देता है। निगम क्षेत्र में ना तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और ना हीं चलने लायक सड़क है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान नहीं की गई। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि निगम क्षेत्र घोर उपेक्षा का दंश झेल रहा है। खासकर निगम क्षेत्र में जो नए क्षेत्र जोड़े गए हैं, वहां तो बुनियादी सुविधाएं एकदम ही दिखाई नहीं देता है।
नम्रता त्रिपाठी ने नगर निगम और नगरपालिका के पूर्व जनप्रतिनिधियों पर अपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी के जनसंपर्क अभियान के दौरान यह देखा गया कि हर घर के लोगों ने तहे दिल से उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान निगम क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अबकी बार नम्रता त्रिपाठी की बारी है।




