मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने जेलहाता में किया जनसंपर्क, लोगों ने दिया दिल खोलकर आशीर्वाद
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी एवं शहर की सर्वाधिक शिक्षित नेतृत्वकर्ताओं में शामिल सुश्री नम्रता त्रिपाठी ने मंगलवार को जेलहाता स्थानीय बाजार क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।

जनसंपर्क के दौरान सुश्री त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम का विकास शिक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही के बिना संभव नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे मेदिनीनगर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पेयजल, स्वच्छता, सड़क, व्यापारिक सुविधा और महिला सुरक्षा को उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और महिलाओं ने सुश्री नम्रता त्रिपाठी को स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया। लोगों ने कहा कि शहर को अब पढ़ा-लिखा, संवेदनशील और जमीनी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो जनता की बातों को गंभीरता से सुने और समय पर समाधान दे।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला कुमारी, मनीषा सिंह, उर्मिला टप्पो, सुमन देवी, सुनीता, रीना, चाँदनी कुमारी, जिया, काजल कुमारी, चंदा देवी, सोनू गुप्ता, मुकेश सिंह, राजेश चौरसिया, सुजीत सिंह, हेमंत कुमार, बॉबी गुप्ता, सिद्धार्थ नागा, मनीष पांडेय, मुन्ना ख़ान, गोपाल तिवारी, सुधीर पासवान, अंकित शुक्ला, सुनील राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसंपर्क के दौरान जनता के उत्साह और सहभागिता से यह स्पष्ट हुआ कि मेदिनीनगर में शिक्षित, ईमानदार और विकासोन्मुख नेतृत्व के प्रति भरोसा लगातार मज़बूत हो रहा है।




