मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने रेड़मा में किया कार्यालय का उद्घाटन
Palamu : मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने रेडमा में कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान यहां उपस्थित लोगों ने नम्रता त्रिपाठी को आशीर्वाद देते हुए कहा “अबकी बार नम्रता त्रिपाठी”। मौके पर नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि जनता के विश्वास से मेदिनीनगर नगर निगम में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित है। 23 फ़रवरी को बैलट पेपर के क्रमांक 5 पर “बेंच” चुनाव चिह्न के सामने मोहर लगाकर मुझे सेवा का अवसर प्रदान करें। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हर सुझाव और संवाद क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और सभी के सहयोग से मेदिनीनगर को विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे ले जाया जाएगा।

नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि हमें नगर निगम में नाम मात्र का विकास दिखाई नहीं देता है। निगम क्षेत्र में ना तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और ना हीं चलने लायक सड़क है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान नहीं की गई। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि निगम क्षेत्र घोर उपेक्षा का दंश झेल रहा है। खासकर निगम क्षेत्र में जो नए क्षेत्र जोड़े गए हैं, वहां तो बुनियादी सुविधाएं एकदम ही दिखाई नहीं देता है।




