
मैट्रिक के उर्दू एवं इंटर के लेखाशास्त्र व अर्थशास्त्र की परिक्षा कदाचार मुक्त संपन्न
Rahul Kumar @ united palamu
Latehar : झारखंड एकेडमिक काउन्सिल द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा हेतु बनाये गए दोनों परीक्षा केंद्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व रा. आदर्श मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई।परिक्षा केन्द्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक में उर्दु विषय के परिक्षा में सभी 23 परीक्षार्थी शामिल हुए। द्वितीय पाली में इंटर में लेखाशास्त्र व अर्थशास्त्र विषय के परीक्षा में 107 मे 104 परीक्षार्थी शामिल हुए,03 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं रा.आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक रुपेश कुमार साव ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक में उर्दू बिषय के सभी 13 परिक्षार्थी और द्वितीय पाली इंटर अर्थशास्त्र के परिक्षा में सभी 24 परिक्षार्थी उपस्थित रहे। शान्तिपुर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिये विक्षक राकेश कुमार सिंह उत्तम पांडेय, पंकज कुमार सिंह,बसंती मिंज,रामरतन मेहता, संजीव कुमार, मिथलेश मेहता सभी वीक्षक दंडाधिकारी विक्रम आदित्य व बारियातू थाना के तैनात पुलिस बल ने महत्वपुर्ण भुमिका निभाई।





