यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, 80 वाहनों से ₹1.04 लाख जुर्माना वसूला

लातेहार:उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मण्डल द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान काटा गया।अभियान के अंतर्गत कुल 120 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 80 वाहनों पर चालान किया गया।इस कार्रवाई के दौरान कुल ₹1,04,500 की जुर्माना राशि वसूली गई। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!