यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में गिरिडीह के करण सेठ ने हासिल किया 333वीं रैंक

Ranchi : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में गिरिडीह के करण सेठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 333वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से गिरिडीह जिले के साथ-साथ माहुरी वैश्य समाज में भी खुशी और गर्व का माहौल है। करण सेठ मूल रूप से गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के चुंगलो गांव के निवासी हैं। उनके पिता रंजीत कुमार गुप्ता और माता सरिता गुप्ता वर्तमान में गिरिडीह के पचम्बा में रहते हैं। करण की प्रारंभिक शिक्षा होली ट्रिनिटी स्कूल से हुई। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था और पहले ही प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की। करण की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बता रहे हैं।

बता दें कि यूपीएससी का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। जिसमें कुल 958 उम्मीदवारों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया। टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक वन प्राप्त किया है। चिरंजीवी कुमार की यह सफलता कठिन परिश्रम, लगन और सही दिशा में प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!