राज्य स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’में भाग लेने हेतु टीम रवाना

लातेहार: राज्य स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 2026’ का आयोजन 17 से 18 मार्च 2026 तक स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लातेहार जिला से चार सदस्यीय टीम मंगलवार के सुबह रवाना हुई।राष्ट्रीय सेवा योजना, बनवारी साहू महाविद्यालय के स्वयंसेवक सेजल कुमारी, बबली कुमारी, आयुष चौधरी एवं सुधा कुमारी इस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम को लातेहार नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी तथा कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने शुभकामनाएं देते हुए सफल प्रदर्शन की कामना के साथ रवाना किया।ज्ञात हो कि 20 दिसंबर 2025 को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों में से इन चार सदस्यों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस अवसर पर नागेंद्र प्रसाद भी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!