राज्यसभा चुनाव : कई दिग्गजों का निर्विरोध संसद पहुंचना तय

New Delhi : देश में 16 मार्च 2026 को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हालांकि, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्‍गज नेताओं का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है.चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिन पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है. इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है. मतदान 16 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा और काउंटिंग उसी दिन शाम 5 बजे होगी.

निर्विरोध चुने जाने की ओर बढ़ते दिग्गज

बिहार से नीतीश-नवीन तय
कई राज्यों में राजनीतिक दलों के बीच पहले से तय समीकरणों के चलते कई उम्मीदवारों के निर्विरोध राज्यसभा पहुंचने की संभावनाएं मजबूत हैं. बिहार की पांच सीटों में से चार पर NDA की मजबूत पकड़ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU) और नितिन नवीन (BJP) पहले से ही पार्टी की प्राथमिक सूची में हैं. हालांकि, पांचवीं सीट पर RJD ने ए.डी. सिंह को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है.

महाराष्ट्र से इन तीन दिग्‍गजों का राज्‍यसभा पहुंचना तय

महाराष्‍ट्र में कुल 7 सीटों पर चुनाव होना है. लेकिन यहां से भी कई बड़े नाम निर्विरोध संसद के उच्‍च सदन में पहुंचते दिख रहे हैं. महाराष्‍ट्र में शरद पवार (NCP-SP), रामदास आठवले (RPI-A) और BJP के विनोद तावड़े जैसे दिग्गजों की वापसी तय मानी जा रही है.

असम में 3 सीटों पर एनडीए का रास्‍ता साफ

असम की 3 सीटों पर NDA को स्पष्ट बढ़त है. जोगेन मोहन, तेराश गोवाला और प्रमोद बोरो के निर्विरोध चुने जाने की राह साफ मानी जा रही है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!